सुंदर दिखने के लिए क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 09:00

हर वक्त खूबसूरत दिखने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स :-

1. नियमित सफाई
ड्राय स्किन वालों को गुनगुने पानी से नहाने से बचना चाहिए. इससे न सिर्फ आपकी त्वचा में पानी की कमी होती है बल्कि आपके शरीर से निकले आवश्यक तैलीय पदार्थ भी धुल जाते हैं. अपनी त्वचा के अनुरूप बॉडी स्क्रब चुनें जो शरीर की अच्छी तरह से सफाई कर सके. त्वचा की रगड़कर सफाई करने से डेड सेल्स दूर होती हैं. मुलायम स्क्रब का इस्तेमाल करना बेहतर है.

2. त्वचा में नमी बनाएं
त्वचा की डेड सेल्स और इस पर जमी धूल मिट्टी की सफाई के बाद अच्छा बॉडी लोशन या मॉइश्चराइजर लगाएं. त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए प्राकृतिक चीजें जैसे एलोवेरा, जैतून का तेल, शिया बटर आदि से बने मॉइश्चराइजर या बॉडी लोशन का उपयोग करें. ऐसा मॉइश्चराइजर चुनें जिसमें ओमेगा3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, त्वचा से जुड़े महत्वपूर्ण विटामिन जैसे विटामिन डी, ई और के हों. नहाने के तुरंत बाद अपनी त्वचा को मॉइश्चराइजर करना सबसे अच्छा होता है क्योंकि त्वचा के छिद्र खुले होते हैं और त्वचा बॉडी लोशन के जरिए पोषण को आसानी से सोख लेती है.

3. हानिकारक किरणों से सुरक्षा
त्वचा के स्वास्थ्य के लिए सूरज की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से सुरक्षा भी जरूरी है. घर हो या बाहर रोजाना त्वचा पर सनस्क्रीन लगाना चाहिए. त्वचा पर पूरी तरह से सनस्क्रीन के लेप से यूवीबी और यूवीए किरणों से बचाव होता है.

4. विटामिन डी
धूप से मिलने वाले विटामिन की कमी पूरी करने के लिए अपनी त्वचा पर सनस्क्रीन से पहले विटामिन डी वाला सीरम लगा सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info